छत्तीसगढ़रायगढ़

धरमजयगढ़ डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने एक बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शवों और घर में आग लगा दी। वैज्ञानिक जांच, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

15 जुलाई को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में 65 वर्षीय मंगल राठिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी पुनाई बाई राठिया के जले हुए शव उनके घर के अंदर मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध के आधार पर पुलिस डॉग ‘रूबी’ सीधे आरोपी श्याम लाल राठिया तक पहुंची। वैज्ञानिक जांच, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2013 से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते दोनों भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया, फिर उनकी पत्नी पुनाई बाई की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शवों और घर में आग लगा दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आउट्रो:
धरमजयगढ़ के इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा कर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य-आधारित विवेचना के जरिए गंभीर से गंभीर अपराध का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button