छत्तीसगढ़रायगढ़

धरमजयगढ़-छाल क्षेत्र के युवा नेतृत्व की नई पहचान: साहिल जांगड़े ने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़-छाल क्षेत्र के उभरते युवा नेता साहिल जांगड़े इन दिनों अपनी सक्रिय राजनीति, जनसंपर्क और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता को लेकर चर्चा में हैं। कम उम्र में ही उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
साहिल जांगड़े ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आठवीं कक्षा से छात्र राजनीति के माध्यम से की। उन्होंने सबसे पहले एनएसयूआई (NSUI) से जुड़कर छात्र हितों के लिए कार्य किया। इसके बाद उन्हें धरमजयगढ़ विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का कार्य किया।
वर्ष 2026 में साहिल जांगड़े ने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। उनके समर्थकों का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर उन्होंने युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर निरंतर काम किया है।
क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ बच्चों और आम नागरिकों के बीच भी उनकी सहज, मिलनसार और सरल छवि उन्हें विशेष पहचान दिलाती है। समर्थकों का मानना है कि साहिल जांगड़े का यह राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उन्हें भविष्य में भी जनता का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button