अब जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट! ₹10 और ₹20 से होगी शुरुआत, पूरा प्लान तैयार

जल्द ही आपके हाथों में भी प्लास्टिक के नोट होंगे। RBI की तरफ से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती दौर में 10 रुपये और 20 रुपये के ही नोट प्लास्टिक में जारी होंगे। पॉलीमर के नोट आने के बाद दशकों दशकों पुरानी व्यवस्था में बदल जाएगी। बता दें, मौजूदा समय में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कागज के नोट्स प्रिंट किए जा रहे हैं। इन नोट्स के साथ सबसे बड़ी समस्या जल्द फटने की रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पॉलीमर्स के नोट लाने का प्रयास कर रहा है।
प्लास्टिक नोट अब हकीकत बनने की दिशा में है। भारत के लिए नोट छापने वाली कंपनियों में से एक भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रा प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने देश में पॉलीमर सब्सट्रेट शीटों बनाने की सुविधा को शुरू करने के लिए EOI जारी किया है। बता दें, पॉलीमर सब्सट्रेट से बने नोट काफी मजबूत होंगे। ये नोट काफी लम्बे समय के लिए चलते हैं।
17 जुलाई को जारी EOI के अनुसार ऐसे एक सहयोगी की तलाश की जा रही है जिसे सिक्योरिटी-ग्रेड पॉलीमर सबस्ट्रेट यानी खास प्लास्टिक नोट बनाने में महारात हासिल हो। बता दें, सिक्योरिटी-ग्रेड पॉलीमर सबस्ट्रेट एक स्पेशल प्लास्टिक होती है। इसी पर नोट छापे जाते हैं।
BRBNMPL का फोकस सिर्फ मैटेरियल इंपोर्ट करना नहीं है। बल्कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और आपसी सहयोग के जरिए घरेलू स्तर पर इसका उत्पादन किया जा सके। फिलहाल इस समय ऐसी कंपनियों को चिन्हित करना है जो भारत को घरेलू स्तर पर पॉलीमर नोट बनाने में मदद कर सके। बता दें, EOI कोई खरीद का ऑर्डर नहीं है। बल्कि यह कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने से पहले टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एक बेहतर सहयोगी की तलाश करना है।
कागज नोट्स की तुलना में प्लास्टिक के नोट लम्बे समय तक चलते हैं। यह पानी, नमी आदि से भी सुरक्षित रहते है। कागज के नोट की तुलना में इस प्लास्टिक के नोट पर धूल कम लगती है। मौजूदा समय में 60 से अधिक देशों ने प्लास्टिक के नोट अपना लिए लिए हैं।




