छत्तीसगढ़सूरजपुर

11 थानों के लिए रवाना डायल 112 वाहन खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने दिखाई हरी झंडी

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

छत्तीसगढ़ समेत सूरजपुर जिले में भी पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने व आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने डायल 112 वाहन 11 थाना क्षेत्रों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,,,, जहां बिते दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ करते हुए हरि झंडी दिखाकर डायल 112 वाहनों को रवाना किया था,,,,

वहीं आज सूरजपुर जिले में भी इसकी शुरुआत प्रदेश के खाद्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने हरि झंडी दिखाकर 11 थानों के लिए डायल 112 वाहन रवाना किया,,,इस दौरान उन्होंने कहा कि इसका लाभ आमजन को तत्काल उपलब्ध होगा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी साथ ही अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी,,,

जहां जिले के डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने कहा कि डायल 112 वाहन का कंट्रोल सीधा रायपुर से है और लोगों तक शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट में वाहन पहुंच मदद उपलब्ध कराएगी,, इससे पुलिसिंग जहां मजबूत होगा तो वहीं आम जनता को इसका लाभ तत्काल मिलेगा,,,,इस दौरान खाद्य मंत्री और डीआईजी ने जनता को शुभकामनाएं दी,,,,,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button