जांजगीर-चांपा में धरना प्रदर्शन तेज: विधायक ब्यास कश्यप ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्टर कार्यालय घेरा

रिपोर्टर: दीपक यादव / लोकेशन: जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
जांजगीर-चांपा में आज राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया जब विधायक ब्यास कश्यप अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को रोकने की कोशिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।



चिलचिलाती धूप के बीच छाता लेकर विधायक और समर्थक कलेक्टर कार्यालय गेट के सामने सत्याग्रह में डटे रहे। इस दौरान अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए।



विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री द्वारा विधायक निधि, DMF और CSR की राशि पर रोक लगाई जा रही है, और इन फंड्स की स्वीकृति में पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इन सभी राशियों को विधायकों के प्रस्ताव के आधार पर ही जारी किया जाए।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।




