कोरबाछत्तीसगढ़

संस्कृत और अंग्रेजी शिक्षक के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई, वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे स्कूल

कोरबा जिले के विकासखंड पाली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में शिक्षकों की कमी का असर अब विद्यार्थियों की पढ़ाई पर साफ दिखाई देने लगा है। विद्यालय में लंबे समय से संस्कृत और अंग्रेजी विषय के नियमित शिक्षक नहीं होने के कारण इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल अन्य विषयों के शिक्षक अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाकर किसी तरह पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। देखिए हमारी यह ग्राउंड रिपोर्ट।


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अंडीकछार में संस्कृत और अंग्रेजी विषय के नियमित शिक्षक पदस्थ नहीं हैं। ऐसे में इन महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

विद्यालय प्रबंधन ने पढ़ाई पूरी तरह बाधित न हो, इसके लिए अन्य विषयों के शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, विषय विशेषज्ञ नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को अपेक्षित स्तर की विषयगत शिक्षा नहीं मिल पा रही है।


अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि अंग्रेजी और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के नियमित शिक्षक जल्द नियुक्त किए जाने चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संबंधित विभाग को शिक्षकों की कमी से भी अवगत कराया गया है।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करता है। फिलहाल विद्यार्थी और शिक्षक सीमित संसाधनों के बीच बेहतर शिक्षा देने और पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button