हेल्थ

प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

शहरी हो या ग्रामीण देश में एक बड़ी आबादी आज डायबिटीज से ग्रसित है। दरअसल, जीवनशैली और खानपान में आए बदलावों की वजह से लोगों को ब्लड शुगर यानी डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, जानकार बताते हैं कि यदि आप अपनी डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करें तो डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है और इससे होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है। कुछ स्टडी बताती हैं कि डायबिटीज में प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है। प्याज में मौजूद क्यूर्सीटिन, सल्फर कंपाउंड्स, क्रोमियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्व शरीर में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं।

क्या प्याज से डायबिडीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है?

मेडटिगो जनरल नेटवर्क के अनुसार प्याज अपने औषधीय गुणों के लिए काफी उपयोग किया जाता है। यह स्टडी 2010 और 2024 के बीच एलियम सेपा (प्याज) की कार्यक्षमता पर की गई रिसर्च के नतीजों को एक साथ लाती है। रिसर्च से पता चलता है कि एलियम सेपा कई तरीकों से डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी असरदार हो सकता है, जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि, ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करना और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करना आदि। प्याज में मौजूद केमिकल तत्व, जैसे कि क्वेरसेटिन, सल्फर कंपाउंड और फ्लेवोनोइड्स, ब्लड ग्लूकोज लेवल को कम करने, इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने और डायबिटीज से जुड़ी जटिलताओं को कम करने में मददगार पाए गए हैं।

प्याज में मौजूद कौन से पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं?

क्वेरसेटिन

साइंस डायरेक्ट के अनुसार क्वेरसेटिन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। करीब 100 ग्राम प्याज में लगभग 23 से 48 फीसदी क्वेरसेटिन पाया जाता है। क्वेरसेटिन कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण को उत्तेजित करता है और हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है।

सल्फर

रिसर्च गेट के अनुसार सल्फर टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। प्याज में एलीयल प्रोपियल डिसुलफ्लाइड जैसे सल्फर कंपाउंंड्स पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

क्रोमियम

एनसीबीआई के अनुसार क्रोमियम इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है, जिससे मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा का स्तर कम होता है।

डाइटरी फाइबर

एनसीबीआई के अनुसार डाइटरी फाइबर से ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। यदि खाने के साथ प्याज खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा कर सकता है। हालांकि, प्याज का रस निकालने पर अधिकांश फाइबर कम हो जाते हैं।

एंटीऑक्सिडेंट्स

स्टडी के अनुसार डाइटरी एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में सूजन कम करने और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज की जटिलताओं का जोखिम कम हो सकता है।

is onion good for control blood sugar level<br>क्या प्याज से ब्लड शुगर कंट्रोल होती है? (Designed By Magnific)

क्या सिर्फ प्याज का रस पीने से डायबिटीज कंट्रोल हो जाएगी?

डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिजीज है, जिसका इलाज केवल किसी एक घरेलू नुस्खे से संभव नहीं है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लेना, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रित रखना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना और नियमित रूप से डायबिटीज को चेक करना चाहिए।

प्याज ब्लड शगुर को कंट्रोल करने का कोई चमत्कारी इलाज नहीं है, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड ब्लड शुगर के नियंत्रण में सहायक भूमिका निभा सकते हैं। वर्तमान वैज्ञानिक शोध इसके संभावित लाभों की ओर संकेत करते हैं, जिस पर अन्य एडवांस रिसर्च की आवश्यकता है। प्याज को डायबिटीज की दवाओं या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं माना जा सकता। यदि आप अपने आहार में प्याज शामिल करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि इसे संतुलित भोजन का हिस्सा बनाएं, नियमित व्यायाम करें और डॉक्टर द्वारा बताए गए उपचार का पालन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button