छत्तीसगढ़सूरजपुर

लाइफलाइन एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान विवाद, पंचायत कर्मी ने अपर कलेक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप

सूरजपुर जिले में संचालित लाइफलाइन एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ड्यूटी के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत कर्मी आकाश सिन्हा ने अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।


आकाश सिन्हा के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान जमीन पाटने की बात को लेकर अपर कलेक्टर से उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उनके साथ मारपीट की गई।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। मामले में प्रशासन के पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


बाईट: आकाश सिन्हा, पंचायत कर्मी
लाइफलाइन एक्सप्रेस में हुए इस विवाद के बाद मामला चर्चा में है। अब सबकी नजर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button