छत्तीसगढ़सूरजपुर

शिवनगर में आधी रात गजराज का आतंक, घर तोड़कर मचाई तबाही

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में हाथी ने घर को बनाया निशाना, ग्रामीण परिवार में दहशत*

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम शिवनगर में हाथी के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात एक हाथी गांव में पहुंचा और एक ग्रामीण के घर को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। हाथी के अचानक घर के पास पहुंचने से परिवार के लोग घबरा गए और किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि हाथी ने घर के हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा है। घर में रखा सामान भी हाथी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग रात के समय हाथियों की आवाजाही को लेकर चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देते हुए हाथी की निगरानी बढ़ाने और प्रभावित परिवार को तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आबादी क्षेत्र में आवाजाही से जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button