छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : घरेलू विवाद में बहू से मारपीट, सास और दो ननद गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान बहू के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास और दो ननदों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान बहू के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद बलौदा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी सास और दोनों ननदों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button