छत्तीसगढ़सूरजपुर

नशीले इंजेक्शन बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के भैयाथान से नशे के कारोबार पर बसदेई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशीली इंजेक्शन बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से फरार था। जांच में खुलासा हुआ कि उसका मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे थे। बसदेई पुलिस ने उसे रीवा से हिरासत में लिया।
इससे पहले इसी मामले में 100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे करीब 75 हजार रुपये कीमत के इंजेक्शन जब्त किए गए थे। अब मेडिकल स्टोर संचालक पर भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 27ए और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।
बसदेई चौकी पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। आगे अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button