छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत करीब साढ़े आठ टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और उसे परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा 6 चक्का वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अब कबाड़ के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक की जांच कर रही है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन में तिरपाल के नीचे बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, एंगल, टीना और अन्य कबाड़ सामग्री मिली। चालक से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान, निवासी कोरबा बताया।
पुलिस ने करीब 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप तथा परिवहन में प्रयुक्त 6 चक्का महिंद्रा वाहन जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध कबाड़ कारोबार और इससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button