छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रेमनगर में मनिहारी और ब्यूटी पार्लर दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: प्रेमनगर, सूरजपुर | छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मेन रोड स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर एवं मनिहारी दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान में एक बच्चे द्वारा पूजा किए जाने के दौरान आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के भीतर रखा सामान जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना प्रेमनगर के मेन रोड स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर एवं मनिहारी दुकान की बताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button