छत्तीसगढ़

मड़वारानी पहाड़ हादसा—लापरवाही ने बढ़ाया खतरा, बड़ा हादसा टला

रिपोर्टर: सरोज रात्रे /लोकेशन: कोरबा (उरगा थाना क्षेत्र)

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मड़वारानी पहाड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आस्था के सफर में लापरवाही का खतरनाक चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। माँ मड़वारानी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें 8 से 9 श्रद्धालु घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। पहाड़ी और संकरी सड़क पर वाहन चालक नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सीधे पेड़ से टकरा गई।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन इस हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—


मड़वारानी मंदिर तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर है, जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा, नियमों को दरकिनार कर पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जो सीधे तौर पर हादसे को न्योता देता है।
सबसे बड़ी चिंता—खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं, न ही प्रशासन की ओर से सख्ती दिखाई देती है।

मड़वारानी पहाड़ पर टला ये हादसा एक चेतावनी है—
अगर अब भी प्रशासन, मंदिर समिति और जिम्मेदार लोग नहीं चेते, तो अगली बार यह लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button