छत्तीसगढ़सरगुजा

विधायक रामकुमार टोप्पो आज देंगे गिरफ्तारी, हजारों समर्थकों के साथ सीतापुर में शक्ति प्रदर्शन

लोकेशन : मैनपाट, सरगुजा / रिपोर्टर : चंद्रप्रकाश महंत

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आज राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विधायक रामकुमार टोप्पो अपने हजारों समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। विधायक टोप्पो पर राजापुर तहसील में आदिवासी परिवार के पक्ष में आवाज उठाने और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के मामले में कार्रवाई की गई थी।


अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक नेता की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि आदिवासी समाज और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है।
सीतापुर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण जुट रहे हैं। वहीं प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा है कि वे अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और जनता के सम्मान के लिए हर संघर्ष करने को तैयार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button