छत्तीसगढ़बिलासपुर

हाईवे डीजल लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : प्रांजल सिंह / लोकेशन : बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, चाकू, नगदी और 74 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय हाईवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस को लगातार हाईवे पर खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध वाहनों की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू, नगदी और करीब 74 लीटर डीजल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई जिलों में ट्रकों से डीजल चोरी और लूटपाट की वारदात करना कबूल किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी देर रात हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे और चालक के सो जाने पर डीजल चोरी कर फरार हो जाते थे। कई मामलों में विरोध करने पर चालक को डराने-धमकाने की भी बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारी

आउट्रो

फिलहाल पुलिस इस संगठित गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों की जांच में जुटी हुई है। इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button