छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन आघात: 26.484 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.24 लाख की गांजा और कार जब्त

रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त आई-10 कार समेत कुल 16.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।



मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा थाना पुलिस ने कटकलिया-फोकटपारा तिराहा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध आई-10 कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 13 पैकेटों में 26.484 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 13.24 लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष), निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।”जिले की सीमाओं का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अंतरराज्यीय तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button