छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की सख्ती, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार चिन्हांकित स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और अशांति फैलाने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले और अशांति फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपियों में उज्जवल कश्यप, आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, रिजवान खान, मोह. सिकन्दर उर्फ आदिल, अभिषेक साहू, प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद विधि अनुसार कार्यवाही के लिए सभी आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों की टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में इस तरह की कोई संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि होती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button