छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तालाब में जहर! देवरी में कच्ची महुआ शराब का खौफनाक साम्राज्य।

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का ग्राम पंचायत देवरी, जहां पानी जीवन देने के लिए होता है, वहीं आज उसी पानी में घोला जा रहा है, मौत! देखिए पूरी रिपोर्ट..!

वीओ:– ये कोई साधारण तालाब नहीं है, ये मौत का कुंड है… जहर का अड्डा है… और कानून को खुली चुनौती देता एक ऐसा अंधेरा सच… जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

जी हां! ये तस्वीरें किसी फिल्म की नहीं… हकीकत की हैं। यहां इस तालाब में, भारी मात्रा में महुआ का लाहन सड़ने के लिए डुबाया गया है। और इसी किनारे… रात के अंधेरे में धधकती हैं वो भट्टियां… जहां तैयार होता है—जहरीला, अवैध कच्चा शराब! यह सिर्फ शराब नहीं, यह जहर है… जो धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैलाया जा रहा है। गांव से महज 100 मीटर दूरी पर, ये पूरा सिंडिकेट खुलेआम चल रहा है। तालाब पर कब्जा, पानी में जहर… और प्रशासन बेखबर… या फिर… खामोश? इससे पहले भी देवरी-खोरसी के जंगलों में चल रहे अवैध शराब सिंडिकेट का खुलासा हो चुका है… लेकिन कार्रवाई? सिर्फ कागजों में, आखिर कब तक? कब तक ये जहर यूं ही बनता रहेगा? कब तक मासूम लोग इसकी चपेट में आते रहेंगे, पुलिस और आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई के दावे करते हैं… लेकिन ये तस्वीरें… उन दावों की पोल खोल रही हैं।

बाइट:– उमेश कश्यप (एडिशनल एसपी)

वीओ जारी:– तो वही एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने टीम गठित कर कार्रवाई की बात कही है। अब देखना ये होगा, क्या ये सिर्फ एक और आश्वासन बनकर रह जाएगा…
या फिर… सच में टूटेगा इस जहर के साम्राज्य का किला?
क्योंकि सवाल सिर्फ कानून का नहीं है, सवाल है—जिंदगी का!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button