छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में सभी टॉपर्स छात्रों एवं वर्दी का मान बढ़ाने वाले होनहार बच्चों को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने किया सम्मानित

दीपक वर्मा – जशपुर / लोकेशन – जशपुर

जशपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल पेश की। एस.एस.पी. डॉ लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में, प्रदेश टॉप-10 में स्थान पाने वाले छात्रों और पुलिस कर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया।

Vo- कार्यक्रम के दौरान एस.एस.पी. डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी टॉपर्स विद्यार्थियों और उनके माता-पिता से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें कैरियर का मार्गदर्शन मंत्र दिया। साथ ही सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया, वहीं अभिभावकों को भी शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

बता दें कि कुनकुरी थाना के पुलिस विभाग में कार्यरत तीन कर्मचारियों के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। इन मेधावी विद्यार्थियों को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुनकुरी थाना के सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में —
1- मौसमी साहू, पिता मनोज कुमार साहू (सहायक उप निरीक्षक, थाना कुनकुरी) ने स्वामी आत्मानंद कक्षा 10वीं में 94.83% अंक प्राप्त किए।

2 – कमलेश यादव, पिता ढलेश्वर यादव (प्रधान आरक्षक, थाना कुनकुरी) ने लोयोला सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 93.6% अंक हासिल किए।

3 – आयुष यादव, पिता राजकुमार यादव (आरक्षक क्रमांक 514, थाना कुनकुरी) ने स्वामी आत्मानंद, कक्षा 12वीं में 95.2% अंक अर्जित किए।

वहीं इन होनहार छात्रों की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button