
लोकेशन: बालोद, छत्तीसगढ़ /रिपोर्टर: खिलावन चंद्राकर
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बाल विवाह मुक्त होने के दावे अब सवालों के घेरे में हैं। डौंडी ब्लॉक के ग्राम भर्रिटोला-43 में हुई एक शादी ने जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।

योगेन्द्र की उम्र से जुड़े उपलब्ध दस्तावेज बताते हैं कि यह विवाह कानूनी मानकों के अनुरूप नहीं है। वहीं, निमंत्रण पत्र में दिए गए विवरण से यह भी साफ होता है कि यह आयोजन सार्वजनिक रूप से किया गया।
इसके बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में बाल विवाह जैसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।




