छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सौगात

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़, रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में अपराध जांच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत की गई है। कोतवाली सूरजपुर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और डीआईजी-एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट, रक्त के नमूने, कपड़ों के रेशे सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का संग्रह और प्रारंभिक परीक्षण कर सकेगी। वैन में डिजिटल फॉरेंसिक सिस्टम, नारकोटिक्स टेस्ट किट और आधुनिक जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिससे जांच की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा तथा साक्ष्य आधारित न्याय प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

आपको बता दें कि नई फॉरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन संभव होगा, जिससे विवेचना अधिक सटीक और न्याय प्रक्रिया तेज होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा अपराध अनुसंधान को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के साथ ही पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button