छत्तीसगढ़दुर्ग

उर्सपाक कार्यक्रम के दौरान नो एंट्री में घुसे नशे में ट्रक चालक पर सख्त कार्यवाही

रिपोर्टर : दीपक यादव / लोकेशन :दुर्ग/छत्तीसगढ़

दुर्ग में उर्सपाक कार्यक्रम के दौरान नो एंट्री क्षेत्र में शराब के नशे में ट्रक चलाना एक चालक को भारी पड़ गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में खतरनाक तरीके से ट्रक चला रहे चालक पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।


जानकारी के मुताबिक 17 मई को ट्रक क्रमांक CG 08 W 9777 का चालक दिनेश कुमार निवासी खुज्जी जिला Rajnandgaon नो एंट्री क्षेत्र मालवीय नगर, राजेंद्र पार्क चौक, बस स्टैंड और उतई तिराहा तक ट्रक लेकर पहुंच गया। ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने कई स्थानों पर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक नहीं रोक रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को सुरक्षित रूप से रुकवाया।


ब्रेथ एनालाइजर जांच में चालक के शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। मामले को माननीय सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां चालक पर ₹22 हजार का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 1325 वाहन चालकों पर नशे की हालत में वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने आम लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button