
सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। उमापुर की रहने वाली एक महिला ने एक शासकीय शिक्षक पर सरेराह रोककर अभद्रता करने और आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, घटना 27 जुलाई की शाम की है। महिला अपनी गोद में बच्ची को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान शिक्षक रामसुभगत यादव ने कथित तौर पर उसे रास्ते में रोककर हाथ-बांह पकड़ी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर कई दिनों तक थाना चांदनी के चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अब उसने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं आरोपी शिक्षक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने महिला को ठीक से नहीं जानने की बात कही और बयान देने की बात कही, लेकिन बाद में उनका विस्तृत पक्ष नहीं मिल सका।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। आरोपी का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

बाइट 1 श्रीमती सुषमा यादव

बाइट 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन सूरजपुर




