छत्तीसगढ़सूरजपुर

पेशा कानून को लेकर गांव-गांव जागरूकता अभियान, लोगों को बताए जा रहे अधिकार

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में सर्वसमाज गैर-राजनीतिक संगठन द्वारा गांवों में बैठक आयोजित कर लोगों को पेशा कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को इस कानून के तहत मिलने वाले अधिकारों और इसके महत्व की जानकारी दी जा रही है। सरगुजा संभाग में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

सर्वसमाज गैर-राजनीतिक संगठन के बुद्धिजीवी सदस्यों द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पेशा कानून के संबंध में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि पेशा कानून ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और स्थानीय संसाधनों पर समुदाय के अधिकार सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
अभियान के तहत लोगों को कानून के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभा की शक्तियों तथा ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका की जानकारी दी जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई लोग अपने अधिकारों का लाभ नहीं ले पाते हैं, इसलिए गांव-गांव पहुंचकर जानकारी देना आवश्यक है।
इसी कड़ी में आज देवनगर में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को पेशा कानून से मिलने वाले अधिकारों और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सर्वसमाज संगठन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग पेशा कानून को समझ सकें और अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button