छत्तीसगढ़जशपुर

उड़ीसा से लौट रहे जूता-चप्पल व्यवसायी और उसके दोस्त की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

जशपुर जिले में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। उड़ीसा से व्यावसायिक कार्य पूरा कर लौट रहे जूता-चप्पल व्यवसायी और उसके दोस्त की अल्टो कार लावाकेरा के पास सामने से आ रहे हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, कुनकुरी निवासी जूता-चप्पल व्यवसायी फैजल अपने मित्र सूफियान, निवासी चराईडांड़, के साथ उड़ीसा के सबडेगा से व्यावसायिक कार्य पूरा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लावाकेरा के पास उनकी अल्टो कार एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे हाईवा ट्रक से जा भिड़ी।


हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तपकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ओवरटेक के दौरान कार के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
बाइट:
तपकरा थाना पुलिस / संबंधित पुलिस अधिकारी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button