बिज़नेस

अगस्त में पूरे 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें RBI की नई लिस्ट

अगस्त 2026 में त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसकी आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है. अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की यह लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

पूरे देश में एक साथ छुट्टी नहीं
यह ध्यान रखना जरूरी है कि 14 दिनों की ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी. इस लिस्ट में स्वतंत्रता दिवस जैसी राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल हैं, जो पूरे देश के लिए हैं. इसके साथ ही कई क्षेत्रीय त्योहार भी हैं, जिनकी छुट्टी केवल संबंधित राज्यों या शहरों में ही होगी. इसके अलावा, हर महीने की तरह अगस्त में भी सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे.

अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
RBI की लिस्ट के अनुसार, अगस्त महीने में इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे:

  • 2 अगस्त (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश.
  • 4 अगस्त (मंगलवार): केर पूजा के अवसर पर केवल त्रिपुरा में बैंक बंद.
  • 8 अगस्त (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद. (इस दिन सिक्किम में टेंडोंग ल्हो रम फात त्योहार भी है).
  • 9 अगस्त (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश.
  • 13 अगस्त (गुरुवार): पैट्रियट्स डे के मौके पर मणिपुर में बैंक बंद.
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस. यह राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे. (इसी दिन पारसी न्यू ईयर भी है).
  • 16 अगस्त (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश.
  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर केवल त्रिपुरा में बैंक बंद.
  • 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद.
  • 23 अगस्त (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश.
  • 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के मौके पर केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद.
  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के अवसर पर दिल्ली NCR, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में छुट्टी.
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती पर गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल सहित कई राज्यों में बैंक बंद.
  • 30 अगस्त (रविवार): देश भर में साप्ताहिक अवकाश.

ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी:

  • आप Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं.
  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप से पैसों का लेन-देन हो सकेगा.
  • कैश निकालने के लिए देश भर में सभी ATM काम करते रहेंगे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button