कोरबाछत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल के बच्चे मूलभूत सुविधाओं से वंचित

छत्तीसगढ़ सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, लेकिन कोरबा जिले के ग्राम बरीडीह स्थित शासकीय स्कूल की तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। यहां छात्र-छात्राएं शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं, जिससे उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्राम बरीडीह के इस सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त और उपयोगी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का असर बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी पड़ रहा है।


ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि सरकार स्कूलों के विकास के लिए योजनाएं और बजट तो जारी करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर बच्चों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूल में जल्द से जल्द शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।


अब बड़ा सवाल यह है कि जब सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं और बजट मौजूद हैं, तो आखिर बच्चों तक इन सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं पहुंच पा रहा है? यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button