छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां जिले भर से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षकों के उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मान राशि, शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, लगन और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को देखते हुए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है, जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़े और वे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हों।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button