कोरबाछत्तीसगढ़

आधी रात क्लॉथ स्टोर में भीषण आग, दमकल ने बचाई पूरी मार्केट

लोकेशन: कोरबा | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: सरोज रात्रे / मोबाइल नंबर : 79997 37507

कोरबा शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र पावर हाउस रोड पर मंगलवार देर रात एक क्लॉथ स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया।



घटना देर रात करीब 12 बजे की है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार पूरी तरह बंद था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ से धुआं निकलते देखा। सूचना मिलते ही दुकान संचालक मौके पर पहुंचे। शटर खोलते ही अंदर कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान आग की चपेट में दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। समय पर कार्रवाई नहीं होती तो पावर हाउस रोड की पूरी मार्केट इसकी चपेट में आ सकती थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
आउट्रो:
दमकल विभाग की तत्परता से इस भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे करोड़ों रुपये के संभावित नुकसान को टाल दिया गया। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button