छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला बदर आरोपी ने पुलिस कार्यालय में किया हंगामा, तत्काल गिरफ्तार

रायगढ़ में जिला बदर आरोपी द्वारा पुलिस कार्यालय में हंगामा करना भारी पड़ गया। जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर पुलिस कार्यालय पहुंचे आरोपी ने जमकर शोर-शराबा किया। आरोपी के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल भी थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


रायगढ़ पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम जिला बदर आरोपी चाहत शुक्ला उर्फ आदित्य पुलिस कार्यालय परिसर पहुंचा और जिला बदर की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगा। आरोपी के हाथ में पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की बोतल थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल बोतल अपने कब्जे में लेकर किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया।


पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अभद्र व्यवहार करता रहा। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया, जहां से जारी जेल वारंट के आधार पर उसे जिला जेल रायगढ़ भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय चाहत शुक्ला वर्ष 2023 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ मारपीट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसे एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था। बाद में गतिविधियां जारी रहने पर 23 मार्च 2026 को जिला दंडाधिकारी ने उसे रायगढ़ समेत आसपास के कई जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बावजूद वह आदेश का उल्लंघन कर रायगढ़ पहुंच गया।


बाइट:
सुशांतो बनर्जी, डीएसपी रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button