छत्तीसगढ़सूरजपुर

चम्बोथी तालाब में चलाया गया स्वच्छता अभियान

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू / मो.- 8435265690

सूरजपुर में स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद द्वारा बाजारपारा स्थित चम्बोथी तालाब में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान किया। कलेक्टर ने स्वयं झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


स्वच्छता अभियान के दौरान चम्बोथी तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने तालाब और अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, सौंदर्यीकरण एवं पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर रेना जमील ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को पहले समझाइश दी जाए। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर जुर्माना लगाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान मटन मार्केट क्षेत्र में फैली गंदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


जिला प्रशासन का कहना है कि स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सूरजपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button