CISCE 12वीं में 97.5% अंक लाकर शिवरीनारायण के शिवेंद्र तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रिपोर्ट – प्रांजल सिंह / लोकेशन : शिवरीनारायण, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण नगर के प्रतिभाशाली छात्र शिवेंद्र तिवारी ने CISCE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।



इससे पहले भी उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। शिवेंद्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी तिवारी एवं कांग्रेस जिला महामंत्री मनोज तिवारी के पुत्र हैं। उन्होंने भोपाल स्थित संस्कार वैली स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है और शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नगर में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शिवेंद्र का लक्ष्य भविष्य में एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।






