कोरबाछत्तीसगढ़

यात्री बस की डिक्की में मिलीं बकरियां! जांच के दौरान नशे में मिला चालक, पुलिस की कार्रवाई

लोकेशन: कोरबा / रिपोर्टर: भारत सिंह / दिनांक: 03/07/2026

कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत अमरकंटक मार्ग स्थित पषाण क्षेत्र में एक यात्री बस की जांच के दौरान पुलिस को बस की डिक्की में बकरियां मिलीं। वहीं जांच में बस चालक के नशे की हालत में वाहन चलाने की भी पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।



जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने अमरकंटक मार्ग पर यात्री बसों और अन्य वाहनों की जांच की। इस दौरान एक यात्री बस की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें कई बकरियां भरी हुई मिलीं। पुलिस ने तत्काल बकरियों को बाहर निकलवाया और पूरे मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान चालक की जांच में उसके नशे की हालत में वाहन चलाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button