
जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पण्डरीपानी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोरदार स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने महतारी सदन सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को 64 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।






मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मुख्य मार्ग से दानीमुड़ा सड़क तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की।
वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने बहनों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
इस दौरान पण्डरीपानी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन भी किया गया। बैंक शाखा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पण्डरीपानी और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। विकास कार्यों की सौगात के साथ रक्षाबंधन का यह आयोजन भी खास रहा।




