छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार

लोकेशन: रायगढ़ | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: ललिता बरेठ

रायगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के साईं मंगलम गली स्थित एक किराए के मकान में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस को सूचना मिली थी कि साईं मंगलम गली के एक किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनियोजित कार्रवाई की।
पुलिस ने पहले एक पाइंटर ग्राहक को मौके पर भेजा। जैसे ही सौदा तय होने का संकेत मिला, टीम ने मकान पर छापा मार दिया। कार्रवाई के दौरान महिला दलाल, एक ग्राहक और एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और अन्य सामान भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई “ऑपरेशन क्लीन-अप” के तहत की गई है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा यह अवैध कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के शोषण और अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
फैक्ट फाइल:
साईं मंगलम गली में पुलिस की रेड
महिला दलाल समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
आपत्तिजनक सामग्री और नकदी जब्त
पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button