ढोंगी बाबा गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ /रिपोर्टर: दीपक यादव
जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चमत्कार के नाम पर धोखाधड़ी और अनाचार करने वाले एक ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा, मूल रूप से नाशिक का रहने वाला है, जिसे पामगढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को चमत्कारी बाबा बताकर शरीर के दर्द को ठीक करने का झांसा दिया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उसे बिलासपुर और मैहर ले गया, जहां होटल में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।
इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।




