राष्ट्रीय

इधर कच्चा तेल धड़ाम, उधर जारी हो गए पेट्रोल-डीजल, LPG और CNG के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को रिकॉर्ड गिरावट के बाद मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, आज सुबह ब्रेंट क्रूड 87.76 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चूंकि कच्चा तेल का यह सितंबर वायदा भाव है, इसलिए इसका असर काफी दिन बाद दिखाई पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 102.05 और डीजल 99.28 , अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27, पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87, भोपाल में पेट्रोल 114.65 और डीजल 99.74 तथा इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल 99.70 रुपये लीटर है।

LPG सिलेंडर के 28 जुलाई के रेट

भारत में आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।

पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है।

बता दें 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। कुल मिलाकर इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका।

CNG के रेट

CNG रेट्स की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे महंगा कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसके बाद हापुड़ में 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है।

राजस्थान की बात करें तो अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। दिल्ली में इसकी कीमत सबसे कम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button