
रिपोर्टर: जय ठाकुर /लोकेशन: खरसिया, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के खरसिया से इस वक्त की बड़ी खबर… एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।”


“खरसिया के मदनपुर चौक के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ… जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई।”
“इस हादसे में स्कूटी सवार शिक्षक हेम सागर कमलवंशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई… जबकि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया… जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।”

“मृतक हेम सागर कमलवंशी, तहसील छाल के ग्राम कटाईपाली के निवासी थे… और माध्यमिक शाला कन्या आश्रम तेंदुमुड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे जनगणना प्रशिक्षण से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।”
“घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची… शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है… वहीं दुर्घटनाकारी वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।”
“इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है… वहीं शिक्षा विभाग में भी गहरा दुख देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




