छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खरसिया पुलिस ने तेलीकोट के फोकटपारा में दबिश देकर 8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फोकटपारा में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान नरेन्द्र बघेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18 तेलीकोट के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 8 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1600 रुपये है, बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button