छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा में लूट के दौरान व्यक्ति की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। खोखरा निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम प्रधान, जो चांपा की एक कबाड़ी दुकान में काम करने जा रहे थे, पर दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद लूटपाट कर फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या और लूट के कारणों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




