छत्तीसगढ़दुर्ग

धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 146 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग जिले की धमधा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 146 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और बिक्री से प्राप्त नगदी जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रौंदा चौक में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना धमधा पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और आरोपी हिमांशु उर्फ मंसु राम ध्रुवे (22 वर्ष), निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 146 ग्राम गांजा और बिक्री से प्राप्त 810 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा का संग्रहण कर उसकी बिक्री कर रहा था। पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को गांजा कहां से मिला और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button