कोरबाछत्तीसगढ़

26 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल मालिकों को लौटाए गए

लोकेशन: कोरबा | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: सरोज रात्रे

कोरबा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना कोरबा, साइबर सेल और जिले के विभिन्न थाना-चौकी स्टाफ की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से यह बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न जिलों और राज्यों में ट्रेस किए गए 150 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइलों में एप्पल, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।


मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने कोरबा पुलिस का आभार जताया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी प्रयासों ने यह संभव कर दिखाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले पांच महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। यह अभियान आम जनता को राहत पहुंचाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत कर रहा है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल, नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
कोरबा पुलिस की यह पहल तकनीक और जनसेवा के बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button