छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा-खटोला रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

रिपोर्टर : ब्यूरो/ लोकेशन : अकलतरा

अकलतरा थाना क्षेत्र के अकलतरा-खटोला मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओवरटेक के दौरान कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ।
पुलिस के मुताबिक, CG 10 AU 1762 नंबर की कार एक महिला चला रही थीं, जो ग्रामीण बैंक में मैनेजर बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार वह बिलासपुर से बलौदा ड्यूटी के लिए जा रही थीं। वहीं दूसरी ओर बाइक पर चार युवक सवार होकर अपने गांव कोटगढ़ से अकलतरा की ओर आ रहे थे।


बताया जा रहा है कि ग्राम खटोला के पास ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


बाइक सवार युवकों की पहचान बुधराम धीवर (35), डेमन धीवर (24), भोलू (30) और भूपेंद्र धीवर (25) के रूप में हुई है। बाइक बुधराम धीवर चला रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने भूपेंद्र धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button