कोरबाछत्तीसगढ़

डिप्टी CM अरुण साव को काला झंडा दिखाने जा रहे NSUI-युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, कोरबा में सियासी हलचल तेज

कोरबा में आज राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव को काला झंडा दिखाने जा रहे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे, जबकि पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें चौकी ले गई।


एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान मानिकपुर चौकी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में विशाल सिंह राजपूत, प्रतीक पांडे, भानु भगत, आशीष बंजारे, नवनीत सिंह, हर्ष डहरिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई घटनाओं के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा था। संगठन का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार को रोका जा रहा है।
बाइट:
विशाल सिंह राजपूत, प्रदेश महासचिव, NSUI

फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कोरबा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button