कोरबाछत्तीसगढ़

बडमार जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

कोरबा पुलिस के “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बडमार के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नकदी, मोबाइल फोन, ताश की गड्डी और 10 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।



मुखबिर से सूचना मिलने पर करतला थाना पुलिस की टीम ने बडमार जंगल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 5 हजार 350 रुपये नकद, 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन तथा 10 मोटरसाइकिल जब्त की। सभी आरोपी करतला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा-3 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button