
जशपुर में आज महिला मंडल एवं भाजयुमो द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।


इस बीच महिला मंडल अध्यक्ष अनीता पैंकरा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की योजना लाई गई थी, लेकिन आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने सदन में इस बिल को पास होने से रोक दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के हित में लाई जाने वाली कई योजनाओं का भी कांग्रेस द्वारा विरोध किया जाता रहा है।



इसी के विरोध में आज महिलाओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार की योजनाओं के समर्थन और विरोधियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
महिला मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों में बाधा डाली गई तो आगे भी इसी तरह आंदोलन जारी रहेगा।




