छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ को मिली 16 हाईटेक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल, डॉयल-112 सेवा हुई और मजबूत

लोकेशन : रायगढ़ / छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर : जय ठाकुर

रायगढ़ जिले में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन योजना के तहत जिले को 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल यानी ERV वाहन मिले हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, महापौर जीवर्धन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
डॉयल-112 फेज-2 योजना के तहत अब पुलिस सेवा के साथ मेडिकल, फायर ब्रिगेड, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और नेशनल हाईवे सहायता जैसी सेवाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म से जुड़ गई हैं।


इन आधुनिक वाहनों में GPS, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे घटनास्थल पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित यह व्यवस्था पुलिसिंग को और प्रभावी बनाएगी तथा आम जनता को त्वरित और भरोसेमंद सहायता उपलब्ध कराएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button