छत्तीसगढ़धमतरी

कंडेल के आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

धमतरी जिले के कंडेल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कक्षा के अंदर कोबरा नाग दिखाई दिया। सांप को देखते ही छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि छात्रों ने पहले कक्षा में सांप के फुफकारने की आवाज सुनी। इसके बाद नजर पड़ने पर कक्षा में कोबरा दिखाई दिया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्नेक रेस्क्यूअर को बुलाया।


रेस्क्यूअर ने सावधानीपूर्वक कक्षा का निरीक्षण कर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान किसी भी छात्र या शिक्षक को नुकसान नहीं हुआ। सांप के रेस्क्यू के बाद स्कूल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोबरा के रेस्क्यू की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। बारिश के मौसम में स्कूल परिसरों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत भी इस घटना ने सामने ला दी है।

गनीमत रही कि समय रहते कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button