कोरबाछत्तीसगढ़

“पानी की तलाश में घर में घुसा बंदर… कुत्तों ने किया हमला, फिर हुआ फिल्मी रेस्क्यू | देखें VIDEO”

रिपोर्टर: सरोज रात्रे / लोकेशन: खरमोरा

भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि बेजुबान जानवरों पर भी साफ नजर आने लगा है… पानी और भोजन की तलाश में ये जंगल छोड़कर शहरों की ओर रुख कर रहे हैं… और कई बार हादसों का शिकार भी बन जाते हैं…
ऐसा ही एक मामला सामने आया है खरमोरा से…


जहां एक व्यस्क बंदर पानी और खाने की तलाश में एक घर में घुस गया…
लेकिन तभी इलाके के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया…
डरा-सहमा बंदर किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के एक कोने में जाकर छिप गया…
मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को कुत्तों के हमले से बचाया…
इसके बाद तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई…
सूचना मिलते ही टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे…
वन विभाग की टीम भी तुरंत सक्रिय हुई…
काफी मशक्कत और सावधानी के साथ बंदर का सफल रेस्क्यू किया गया…
भीषण गर्मी से राहत देने के लिए उसे पानी से नहलाया गया…
और आखिरकार सुरक्षित तरीके से उसे उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में छोड़ दिया गया…
रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि
गर्मी के दौरान अगर कोई जंगली जानवर आपके घर के आसपास नजर आए… तो घबराएं नहीं…
तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें…
और अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें…

गर्मी में इंसान ही नहीं, जानवर भी हैं परेशान…
एक छोटा सा प्रयास, बचा सकता है कई जिंदगियां…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button